August 21, 2025

रंग बदलने में राहुल ने गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया- BJP संसद

images (25)9145893517452024932..jpg

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कुछ ऐसा कहा कि बवाल मच गया दरअसल, उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का रंग लगातार बदलते रहता है। उन्होंने आगे कहा, “रंग बदलने में राहुल ने गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया।

साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका और राहुल गांधी के कुंभ स्नान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस समझ गई है कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इसलिए भेष बदल रहे हैं

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में साक्षी महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं| इसके लिए उनकी वानर सेना ही काफी है। 24 घंटे के अंदर राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। जब वे ऐसा चाहेंगे तब ऐसा कर भी लेंगे| गौरतलब है कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि 24 घंटे में राम मंदिर समस्या का समाधान हो जाएगा।

कुंभ में राम मंदिर को लेकर हो रही धर्म सभा के बारे में साक्षी महाराज ने कहा कि धर्मसभा में राम मंदिर के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और उससे जुड़े संगठन राम मंदिर को लेकर के आंदोलित हैं, जिसकी चर्चा करते हैं| इसके अलावा कोई भी दल राम मंदिर के निर्माण को लेकर तत्पर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading