February 25, 2026

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ठंड लगने से दो किसानों सहित तीन लोगो की मौत

444jpg6926940203762114202.jpg

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो किसानों सहित तीन लोगों की मृत्यु शुक्रवार को ठंड की चपेट में आने से हो गयी। पुलिस ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव निवासी कृष्णपाल (45) नामक दलित किसान रात में खेत की रखवाली के समय ठंड की चपेट में आकर बीमार हो गया । उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां आज उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार जसईपुर गांव निवासी किसान मुकुंद लाल (45) सुबह खेत में पानी लगाने गया था । वहां ठंड का शिकार होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकार नरैनी थाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित कृष्णनगर निवासी गुरु प्रसाद की पत्नी गयावती (45 ) को ठंड लगने के कारण गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया । जहां चिकित्सक ने उसे म़ृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading